बलरामपुर

ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल किया था ऑर्डर, बॉक्स में निकला नजर रक्षा कवच।

बलरामपुर में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगी का शिकार हुआ युवक, मोबाइल किया था ऑर्डर, बॉक्स में निकला नजर रक्षा कवच।

बलरामपुर के कुशफर गांव में रहने वाले बुद्धेश्वर प्रसाद ने ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए 14500 रूपए का मोबाइल खरीदा था इस ऑर्डर के बाद जब उसने पोस्ट आफिस जाकर डिलीवरी ली तो उसमें मोबाइल की जगह नजर रक्षा कवच और कछुआ मिला, ऑनलाइन शॉपिंग करने के दौरान युवक ठगी का शिकार हो गया है.




14500 रूपए का मोबाइल खरीदने के बाद बॉक्स में डिलिवर हुआ नजर रक्षा कवच और कछुआ


बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विकासखंड क्षेत्र के कुशफर गांव में रहने वाले बुद्धेश्वर प्रसाद ने 5-6 दिनों पहले एक नामी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक रेडमी नोट 9 मोबाइल पसंद किया. करीब चौदह हजार पांच सौ रूपए का मोबाइल भुगतान ऑर्डर के दौरान कर दिया था पोस्ट आफिस के जरिए आज जब युवक ने डिलिवर लेकर बॉक्स खोला तो उसमें मोबाइल नहीं था बल्कि मोबाइल फोन के जगह नजर रक्षा कवच और कछुआ निकला. पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत कंपनी में की है साथ ही युवक ने रामानुजगंज थाने में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगी का शिकार होने की शिकायत की है पुलिस मामले की जांच कर रही है.



ऑनलाइन शॉपिंग में इस तरह रहें सतर्क

1.वेबसाइट के एड्रेस से पहल https:// जहां लिखा हो, उसी साइट से शॉपिंग करें.

2.कोई भी सामान खरीदने से पहले रिव्यू ध्यान से पढ़ें, निगेटिव रिव्यू वाले वेंडर से सामान न खरीदें.

3.हमेशा डिलिवरी के बाद ही भुगतान करने का ऑप्शन चुनें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button