कोरियाछत्तीसगढ़

एमएलए कप 2022 के फाइनल मुकाबले से पूर्व खेला गया सद्भावना मैच,पत्रकार इलेवन और पार्षद इलेवन के बीच हुआ शानदार मैच,मैच में पत्रकार इलेवन ने किया शानदार प्रदर्शन

कोरिया। मनेन्द्रगढ़ में आज एमएलए कप 2022 का महा मुकाबला होने जा रहा है इससे पूर्व बीती रात आयोजन समिति द्वारा एक सद्भावना मैच का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकार इलेवन और पार्षद इलेवन आमने सामने रहे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुवे पत्रकार इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुवे चौके-छक्के की झड़ी लगा दी और मात्र दस ओवर में 103 रन बना दी.

वहीं पत्रकार इलेवन के भारी भरकम रन का पीछा करने उतरी पार्षद इलेवन की टीम के कुछ खेलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन किये. बिना हार-जीत के इस मैच को देखने शहर के काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मिनी स्टेडियम में पहुंचे थे। वहीं मैच की समाप्ति पर अतिथि के रूप मे उपस्थित नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में निर्वाचित पार्षद सुनैना विश्वकर्मा और मनोनीत पार्षद ज्योति मजूमदार के हाथों दोनों ही टीमों के सदस्यों पुरष्कृत किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button