छत्तीसगढ़बलरामपुर

कांग्रेस में संगठन चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ,,,डीआरओ व बीआरओ ने ली पदाधिकारियों की बैठक…

राजपुर। कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर हेतु नियुक्त डी.आर.ओ एवं जिले भर के बी.आर.ओ आज जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी सदस्यों की बैठक राजपुर के मंडी प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान चुनाव प्रक्रिया के संबंध में सभी को जानकारी दी और निवेदन किया कि आपसी सहमति से निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं ताकि हम सब की एकजुटता प्रदर्शित हो।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सभी ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीयों सहित डीआरओ नसीम परवेज, कुसमी के बीआरओ शैलेश सिंह शंकरगढ़ के बीआरओ सरोज साहू, राजपुर के बीआरओ लक्ष्मी गुप्ता, बलरामपुर के बीआरओ श्याम लाल जायसवाल, रामानुजगंज के बीआरओ मदन जायसवाल, चांदो के बीआरओ जनार्दन त्रिपाठी, रघुनाथ नगर के बीआरओ अजय सिंह रामचंद्रपुर के बीआरओ दीपक मिश्रा वाड्रफनगर के बीआरओ सुभाष बखला मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button