छत्तीसगढ़बलरामपुर

कृषि स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न,,,कई मुद्दों पर की गई चर्चा…

राजपुर। जनपद पंचायत राजपुर के सभागार मे क़ृषि स्थायी समिति की बैठक का आयोजन क़ृषि  विभाग मे कृषि विभाग के सभापति मुकेश गुप्ता के अध्यक्षता मे किया गया।
बैठक में उद्यानिकी बीज निगम मत्स्य पालन पशु पालन रेशम पालन विद्युत विभाग सहित अन्य विषयो पर चर्चा किया गया। बैठक मे क़ृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी व किसान सम्मान निधि व किसानो को उचित समय मे बीज उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। उद्यान विभाग के द्वारा सब्जी बागवानी के लिए शासन के योजना अनुसार विभिन्न प्रकार की जानकारी दिया गया।बैठक में रेशम विभाग का अलग से समूह के साथ अवलोकन हेतू बात रखी गई व बीज निगम को अधिक सें अधिक किसानो का पंजीयन कर योजना का लाभ दिलाने अध्यक्ष के द्वारा निर्देशित किया गया। पशुपालन विभाग के द्वारा योजनाओं का जानकारी नही देने पर निंदा किया गया और पशुओं के विशेष निगरानी की बात कही गई। विद्युत विभाग के अनुपस्थित होने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक मे क़ृषि समिति के सदस्य सुकुल पैकरा जनपद सदस्य व धनश्री जनपद सदस्य व सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button