कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़जसपुरजांजगीर चांपातातापानीदिल्लीप्रचार प्रसारप्रतापपुरबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभाजपाभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़रघुनाथनगरराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरवीजापुरसरगुजासुरजपुर

आखिरकार तुमवापारा में हुआ बोर खनन, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को मिलेगी राहत

जनप्रतिनिधियों की रुकावट के बीच आखिरकार तुमवापारा में हुआ बोर खनन, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों को मिलेगी राहत


बलरामपुर। ग्राम पंचायत ओरंगा के दूरस्थ तुमवापारा में आखिरकार लंबे विवाद और रुकावटों के बाद बोर खनन कार्य पूरा हो गया। सरपंच और khabar30.in की लगातार पहल के चलते राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों तक अब शुद्ध पेयजल पहुंचने की उम्मीद जगी है। भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए संघर्ष कर रहे परिवारों को यह बड़ी राहत मानी जा रही है।


दरअसल, ग्राम पंचायत ओरंगा के सेमरखोंचा, कोरहटीपारा, भागीडीहपारा और तुमवापारा में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को रोजाना कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा था। मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने कुछ स्थानों पर बोर खनन कर राहत देने का दावा किया था, लेकिन तुमवापारा अब तक उपेक्षित बना हुआ था।


ग्रामीणों का आरोप था कि कुछ जनप्रतिनिधियों और प्रभावशाली लोगों द्वारा जानबूझकर विवाद खड़ा कर बोर खनन कार्य रुकवाया जा रहा था। पंचायत द्वारा मशीन ले जाने के बावजूद विरोध के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। इस बीच गांव के सरपंच ने लगातार प्रयास जारी रखा और khabar30.in ने भी इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया और बोर खनन कार्य पूरा कराया गया।


बताया जा रहा है कि बोर खनन पूरा होने के बाद अब तुमवापारा में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। गांव की महिलाओं ने राहत जताते हुए कहा कि अब उन्हें पानी के लिए दूर-दूर भटकना नहीं पड़ेगा।

इस से संबंधित खबर

Related Articles

Back to top button