छत्तीसगढ़बलरामपुर

कैंपा योजना के तहत 40 लाख की लागत से बनाया जा रहा तालाब,,,मजदूरों की जगह लगाई जा रही जेसीबी मशीन…

कुसमी वन विभाग द्वारा कैंपा योजना के तहत 40लाख की लागत से ग्राम धनेशपुर क्षेत्र के छुराकोना में बनाया जा रहा तालाब

दुर्गेश गुप्ता

बलरामपुर/कुसमी। वन परिक्षेत्र अंतर्गत विभाग ने कैंपा योजना तहत तालाब निर्माण का कार्य मजदूरों से ना कराकर जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। तालाब निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। विभाग द्वारा कार्यस्थल पर सूचना पटल भी नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों को तालाब की लागत, योजना का कार्य और तालाब की लंबाई, चौड़ाई एवं गहराई कितनी है, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।


     वन विभाग द्वारा ग्राम धनेशपुर के छुराकोना में 40 लाख के लागत से तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। तालाब निर्माण में विभाग मजदूरों को रोजगार न देकर जेसीबी मशीनों से निर्माण कार्य धड़ल्ले से करवाया जा रहा है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को अंधेरे में रखकर उन्हें काम नहीं दिया गया है। लाखों रूपए की लागत से तालाब निर्माण कार्य में भी नियमों और गाइडलाइन की भी जमकर अनदेखी की जा रही है। जबकि एक तरफ जहां शासन-प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर में मजदूरों को उनके ही गांव में ज़्यादा से ज़्यादा काम देने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर विकासखंड में तालाबों का निर्माण जेसीबी मशीन के जरिए कराया गरीब व मजदूरो का हक छिना जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि मशीनों से कार्य होने के कारण उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्हें काम के संबंध में जानकारी भी नहीं दी जा रही है।

केंद्र सरकार के आदेश की अवहेलना :-
        वन परिक्षेत्र में जंगली जानवरों के पानी के इंतजाम के लिए तालाब की खुदाई का कार्य नियम क़ानून को ताक में रखकर किया जा रहा है। जबकि केंद्र सरकार के आदेशानुसार कैंपा योजना के तहत कार्य ग्रामीणों को रोजगार मुहैया कराना था। परंतु वन विभाग के अधिकारियों द्वारा तालाब निर्माण कार्य को जेसीबी मशीन से कराया गया। कार्य के दौरान वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं है। वही ग्रामीणों ने तालाब खुदाई के स्थल चयन पर भी सवाल उठाए हैं।

     बाँध बड़ा है लेबर से नही हो पायेगा। बाकी बोल्डर पिचिंग का काम लेबरों से लिया जाएगा।
             “काली राम, रेंजर वन परिक्षेत्र कुसमी”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button