कोरियाछत्तीसगढ़

कोरिया जिले के झगराखांड थाना अंतर्गत ग्राम छिपछिपि में “समाधान तुंहर दुआर शिविर” के साथ चलित थाना का हुआ आयोजन,क्षेत्रीय विधायक सहित सहित जिले के पुलिस कप्तान रहे मौजूद,कई मामले का किया गया निराकरण

कोरिया– जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना झगराखाड़ के पुलिस चौकी कोड़ा अंर्तगत ग्राम -छिपछिपी में (समाधान -तुहंर-दुआर) शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्रीय विधायक डॉ. विनय जायसवाल ,एसडीएम मनेंद्रगढ़ नयनतारा सिंह तोमर, तहसीलदार श्रीकांत पांडेय,के साथ-साथ ग्राम छिपछिपी, भौता,बंजी, बुंदेली, के सरपंच,उपसरपंच एवं ग्रामीण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ,महिला पुलिस वालंटियर ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान पुलिस थाना झगराखाड़ के द्वारा चलित थाना लगाया गया, जिसमे ग्रामीणों को एटीएम फ़्रॉड,साईबर अपराध, धोखाधड़ी, महिलाओं ,बालकों से सम्बंधित अपराधों,रोड एक्सीडेंट, अंधविश्वास टोनही प्रताड़नाअधिनियम,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, यातायात नियमों के संबंध में चर्चा कर उन्हें जानकारी दी गयी।साथ ही जागरूक किया गया, वहीं पुलिस द्वारा महिलाओं को अभिव्यक्त ऐप के बारे में जानकारी देकर मोबाइल में डाउनलोड कराया गया,

वहीं शिविर की समाप्ति के बाद मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जयसवाल के द्वारा ग्राम भौता में मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया, इसके बाद ग्राम पाराडोल में शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।


आपको बता दें कि इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार थाना प्रभारी झगराखाड़ निरीक्षक प्रदुमन तिवारी के द्वारा दिनांक 31 मार्च 2022 को ग्राम पारा डोल,दिनांक 01अप्रैल 2021 को ग्राम बंजी, दिनांक 02 अप्रैल 2022 को ग्राम नेवरी ,दिनांक 03 अप्रैल 2022 को ग्राम बंजी, 04 अप्रैल 2022 को ग्राम बेलबहरा,05 अप्रैल 2022 को ग्राम छिपछिपी,06 अप्रैल 2022 को ग्राम बल सोता, 07 अप्रैल 2022 को ग्राम बुदेली, 08 अप्रैल 2022 को ग्राम नारायणपुर एवं आज पुन: (समाधान तुहंर-दुआर) शिविर में ग्राम छिपछिपी में चलित थाना लगाया जाकर आम ग्रामीणों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया, एवं प्राप्त शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया,पुलिस अधीक्षक के इस पहल से निश्चित ही पुलिस एवं आम ग्रामीणों में अच्छे मधुर संबंध स्थापित होने के साथ ही उनके समस्याओं का उनके घर गांव में निराकरण हो रहा है,आम ग्रामीणों के द्वारा भी चलित थाने में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी सहभागिता बढ़ाई जा रही है ,निश्चित ही कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के इस अनूठी पहल से आम ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होगा। चलीत थाने का आयोजन करने में थाना प्रभारी प्रद्युमन तिवारी स.उ.नि. जगदेव कुशवाहा ,रघुनाथ मरावी, प्रधान आरक्षक दिनेश तिवारी, आरक्षक समीर राय, अमित सिंह , गोपाल यादव दीप तिवारी,सैनिक उमाशंकर मिश्रा,का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button