कोरियागरियाबंदछत्तीसगढ़पुलिसबलरामपुरबलौदा बाजारबस्तरबिलासपुरभरतपुर सोनहतभारतमनेन्द्रगढ़महासमुंदमहेंद्रगढ़मुंबईराजपुरराज्यसभारामचंद्रपुररामानुजगंजरायगढ़रायपुररायपुरसरगुजासामरीसुरजपुर

बारिश से मकान ढहा मलबे में दबी मासूम की सांसें थमी,प्रशासन नदारद

बलरामपुर में कच्चा मकान ढहा, 6 वर्षीय मासूम की मौत

रामानुजगंज, बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते रामानुजगंज क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया, जिसमें मलबे के नीचे दबकर छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड 13 निवासी प्रमोद रवि (35) पिता चंद्रदेव राम अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रह रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे तेज बारिश के कारण उनका मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे के वक्त घर में प्रमोद, उनकी पत्नी सुनीता (30) और चार बच्चे — दीपक, राधा, काजल और खुशबू — सो रहे थे।

दीवार गिरने से सभी मलबे में दब गए। मोहल्लेवालों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन छोटी बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खुशबू  कोरी टोला प्राथमिक शाला की 3 की छात्रा थी।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं इलाके में शोक और भय का माहौल है। प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है और प्रभावित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की कोई भी प्रक्रिया शुरू नही हुई है है।

Related Articles

Back to top button