छत्तीसगढ़बलरामपुर

ग्राम रातासिली स्थित आईड़िया टावर से बैटरी चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ़्तार…

दुर्गेश गुप्ता

कुसमी। कुसमी थाना अंतर्गत आईडिया टावर से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार करके शनिवार को जेल भेज दिया गया है। वही वारदात में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।


    पुलिस ने बताया की 4 जनवरी को ग्राम रातासिली स्थित आईड़िया टावर बंद होने की सूचना पर निलकंठपुर निवासी प्रार्थी जनक सोनवानी रात 10 बजे चेक करने पहुँचा। तभी उसने देखा कि टावर के बाहर सड़क में वाहन क्र. सीजी 15 जेडी 1736 खड़ी थी, और कुछ लोग टावर से बैटरी खोल रहे थे। प्रार्थी को अपनी ओर आते देखकर तीनो चोर वहाँ से अपना वाहन व मोबाईल भी वहाँ से छोड़कर भाग खड़े हुए। शिकायत पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर नगर के वार्ड क्र 5 निवासी वाहन मालिक इजाजुल हक पिता सफीक 22 वर्ष को पुछताछ के लिए थाने बुलाया गया। पुछताछ में मो. सद्दाम खान पिता सब्बिर खान 29 वर्ष निवासी वार्ड क्र 5 और मो. इरफ़ान अंसारी पिता डोमन मियाँ 27 वर्ष निवासी वार्ड 10 बाजार पारा के साथ बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी के तीनो आरोपी इजाजुल, मो. सद्दाम व मो. इरफ़ान को गिरफ़्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
     कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक रौशन लकडा, दीपक बड़ा, आरक्षक संजय कुजुर, जमुना बड़ा एव संजय साहू, कृष्णा साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button