छत्तीसगढ़बलरामपुर

कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,,,कई बिंदुओं पर हुई चर्चा…

राजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला स्तरीय आवश्यक बैठक रविवार को नगर के रेस्ट हाउस में जिला प्रभारी श्रीमती आरती सिंह,बूथ प्रबंधन प्रभारी श्रीमती नीति सिंह देव,जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई।
       कार्यक्रम में बूथ प्रबंधन,बूथ कमेटी गठन एवं सदस्यता अभियान जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने विस्तार में अपनी बात रखी।कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बैठक में पधारे सभी अतिथियों को डायरी और पेन दे कर सम्मानित किया।


      इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री आरती सिंह,बूथ प्रबंधन प्रभारी नीति सिंह देव,जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता,श्रीमती मधु गुप्ता,अरुणेंद्र प्रताप सिंह देव,विजय पैकरा,हरीश मिश्रा,रिप्रजीत सिंह,अब्दुल्लाह खान,हरि चरण कच्छप,अशोक गुप्ता,अश्वनी यादव,लालसाय मिंज, सुरेश सोनी,राजकुमार सोनी,नीरज तिवारी,संजय सोनी, सुनील भगत,मुकेश कश्यप,प्रेम सागर सिंह,राहुल भारती उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button