छत्तीसगढ़बलरामपुर

छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने की पदाधिकारियो की नियुक्ति,,,संतोष मिश्रा को जिलाध्यक्ष व मनोज सिन्हा को तहसील की मिली जिम्मेदारी…

राजपुर।शासकीय लिपिक संघ द्वारा राजपुर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में जिला बलरामपुर में अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
    छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 79/2001 संघ संविधान में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए संघ के प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संतोष मिश्रा सहायक ग्रेड 03 कार्यालय जनपद पंचायत राजपुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके साथ ही मनोज कुमार सिन्हा सहायक ग्रेड 03 कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।दोनों पदाधिकारियों के नियुक्ति से लिपिक कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।


       छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुझे संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके लिए मैं सभी का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं और जिस विश्वास के साथ मुझे संघ के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है उस पद की पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा और जिले की छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के सदस्यों की अधिकारों और समस्याओं का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button