छत्तीसगढ़बलरामपुरराजनीति

भाजपा की कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित,,,2023 में विधानसभा जीत की भरी हुंकार…

News Desk

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मौजूदगी में बलरामपुर जिले डीपाडीह में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय सहित प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम मौजूद थे।

      भाजपा का पूरा प्रदेश नेतृत्व बलरामपुर जिले के डीपाडीह में उपस्थित थे सभी दिग्गज नेताओं ने अपने उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में जोश भरा और साल 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत की हुंकार भरी। इस दौरान राज्यसभा सांसद राम विचार नेताम प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय संगठन महामंत्री पवन साए और नारायण चंदेल सभी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और जनता को इस सरकार से त्रस्त बताया। सभी नेताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के एकतरफा जीत का दावा किया और कहा कि अभी पूरा प्रदेश भाजपा मय हो गया है। नारायण चंदेल ने कहा कि बूथ पर भाजपा मजबूत हो यह हमारी कोशिश है साथ ही 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक भाजपा के होने वाले कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा की कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और उन्हीं की ताकत से कांग्रेस ने जो अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी है उसे हम जनता तक पहुंचाएंगे क्योंकि ढाई साल का समय बीत चुका है और ढाई साल में इन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button