सरगुजाहेल्थ

जमगंवा हाट बाजार में स्वास्थ्य शिविर,,,30 से अधिक लोगों का हुआ निःशुल्क उपचार,,,

अम्बिकापुर। लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जमगंवा प्रतापपुर में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के अंतर्गत शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। बाजार में खरीददारी करने आए ग्रामीणों ने इस चलित स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। बारिश होने के बाद भी लगभग 30 लोग स्वास्थ्य जांच सह उपचार से लाभान्वित हुए। इसके साथ ही निःशुल्क दावा वितरण कर स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना 2 अक्टूबर 2019 से प्रारंभ किया गया है। इससे दूरस्थ तथा ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बाजार में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों का निःशुल्क इलाज कर दवा वितरण करती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर के द्वारा लगातार हाट बाजार क्लीनिक के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।स्वास्थ्य शिविर में डॉ कृष्णकांत तथा डॉ अमरेश पैकरा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निःशुल्क उपचार के लिए उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button