बलरामपुर
जवाहर नवोदय विद्यालय के चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी
जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई है। उक्त प्रवेश परीक्षा हेतु बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 25 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।




