छत्तीसगढ़बलरामपुर

जिला पंचायत सदस्य ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र,,,कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को पीली बत्ती लगाने की मांग,,,

राजपुर। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मरकाम ने मुख्यमंत्री को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से लेकर उच्च स्तर के मजिस्ट्रेटों को पीली बत्ती अपने वाहनों में लगाने हेतु पत्राचार किया है।


     जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने मुख्यमंत्री को पत्राचार कर लिखा है कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से लेकर उच्च स्तर के मजिस्ट्रेटों को कई प्रकार के प्रशासनिक कार्य करने पड़ते हैं।कानून व्यवस्था सम्हालना आज के समय मे एक बेहद जटिल कार्य है।रैली धरना प्रदर्शन दुर्घटना इत्यादि में इन अधिकारियों को तत्काल जाना होता है।विषम परिस्थितियों में इन अधिकारियों को अपना जान जोखिम में डालकर जनता का काम करना पड़ता है।उन्होंने मुख्यमंत्री से इन सब बातों को गंभीरता से विचार करते हुए इन अधिकारियों को पीली बत्ती लगाने की अनुमति देने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button