छत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मरकाम को मिली प्रदेश में सचिव पद की अहम जिम्मेदारी…

न्यूज़ डेस्क। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में श्रीमती प्रभात बेला मरकाम को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति पत्र


       कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की भावनाओं के अनुरूप संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आदिवासियों के हितों व संगठनात्मक गतिविधियों को मजबुती प्रदान करने के लिए बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम को छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में सचिव के पद पर नियुक्ति की गई है।श्रीमती मरकाम समय-समय पर आदिवासियों के हितों से संबंधित जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के मुख्यालय को देते रहेंगे।सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने पर श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूँगी और आदिवासियों के हितों के लिए सदैव काम करूँगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button