क्राइमबलरामपुर

ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट..पैसे लूटने मामला

रामानुजगंज।

ग्राम कनकपुर में एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर पैसे लूटने का मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार रामानुजगंज निवासी प्रार्थी रंजीत गुप्ता ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है कि चालक परवेज अंसारी 1 सितंबर को मेरे ट्रक क्रमांक CG30 A 0134 से धान संग्रहण केंद्र डकवा धौरपुर से धान लोड कर कनकपुर राइस मिल में जा रहा था।तभी रात के लगभग 11:00 बजे मिडिल स्कूल कनकपुर के पास रोड पर चार आदमी जिसमें एक का नाम राजेश सिंह तथा तीन अन्य कनकपुर के आदमी हाथ में डण्डा रखे थे औऱ रास्ते मे एक और ट्रक UP65 GT 2014 पहले से

खड़े कर रखे थे।सभी ने मेरे ड्राईवर राजेश सिंह एवं उसके अन्य साथी गंदी-गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर ट्रक में बालू लोड है कह कर ट्रक से नीचे उतार कर हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये तथा पॉकेट में रखा 6,400 (छ:हजार चार सौ रूपये) निकाल लिये। ड्राईवर जब पैसा मांगने लाग तो उसे मारपीट करने लगे और गाड़ी के सामने का ड्राईवर साईड का शीशा तोड़ दिये।जिसके बाद ड्राइवर रात में ही अपने मोबाईल से छोटे भाई संजीव गुप्ता के मोबाईल पर रात लगभग 12:30 बजे सूचना दिया।जिसके बाद सुबह घटना की रिपोर्ट करने थाना रामानुजगंज गया परंतु वहाँ किसी प्रकार का कोई कार्यवाही नही की गई।प्रार्थी ने घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button