छत्तीसगढ़बलरामपुर

तीन दिनों से चल रहे माँ संतोषी माता की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न,,,सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भंडारा का प्रसाद सहित लिया जगराता का आनंद…

राजपुर। विगत तीन दिनों से चल रहे माँ संतोषी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आज पंडित भोला प्रसाद मिश्रा विंध्याचल के हांथों पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न की गई।


     अशोक अग्रवाल (कोढ़ी),आकाश अग्रवाल और उनके परिवार वालों के द्वारा बनवाये गये माता संतोषी मंदिर का प्रांण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का आज पंडित भोला प्रसाद मिश्रा विंध्याचल के हाथों माता की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कर,मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारा का आयोजन व रात्रि में माता का जगराता कार्यक्रम आयोजन के साथ तीन दिन तक चलने वाला माता संतोषी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न किया गया। इस आयोजन में नगर और क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर माँ संतोषी के प्रतिमा का दर्शन किये। इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट की गई।


       विगत तीन दिनों से चलने वाले इस माँ संतोषी माता के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन माँ महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम दिनांक 09 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे से कलश यात्रा एवं सप्तशती पाठ,अखंड प्रातः 10:00 से 11 फरवरी प्रातः 10:00 बजे तक, 11 फरवरी को प्रांणप्रतिष्ठा महोत्सव व विशाल भंडारा तथा 11 फरवरी को ही शाम 6:00 बजे से माता का जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर में आयोजित माता संतोषी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी अशोक अग्रवाल (कोढ़ी),आकाश अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल,मंजू अग्रवाल,परिधि अग्रवाल,मामन चंद अग्रवाल,संजय अग्रवाल,राहुल अग्रवाल,मोनल अग्रवाल, सिद्धि अग्रवाल,सौर्य गोयल,रघुनाथ गुप्ता,कमला राम,शशि कला भगत सक्रिय थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button