छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़

महिला सफाई कर्मचारी के रिटायरमेंट पर दी गई विदाई, नपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा सफाई कर्मचारी विभाग के लिए अभिन्न अंग…

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

मनेन्द्रगढ़। नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सफाई कर्मचारी लष्मी बाई के रिटायर होने पर नगरपालिका परिवार की ओर से बिदाई दी गयी. इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान और पार्षदों ने महिला सफाई कर्मी को शॉल श्रीफल भेंटकर मुंह मीठा करा ढोल-तासे के साथ विदाई दी गयी. साथ ही एक महीने का वेतन और जमा ईपीएफ राशि का चेक भी दिया गया  इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि नगर पालिका में सफाई कर्मचारी कार्यालय के अभिन्न अंग होते हैं. सफाई कर्मचारी के बिना नगर पालिका अधूरा होता है. चाहे कोरोनाकाल हो या फिर कोई अन्य विशेष दिन सफाई कर्मचारी अपनी शेहत का प्रवाह किये बगैर शहर को स्वच्छ करने में लगे रहते हैं. आज लष्मी बाई के रिटायर होने पर हम जश्न मना रहे हैं, मगर दुःख इस बात का है कि आज से हम बिछड़ भी रहे हैं। विदाई कार्यक्रम के दौरान ढोल-तासे पर कर्मचारी थिरके।

Related Articles

Back to top button