बलरामपुर

देखते ही देखते मुख्य मार्ग में फट गया रोड, सन्न रह गए लोग, देखिए तस्वीरें…

शंकरगढ़ न्यूज डेस्क । शंकरगढ़ क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है क्षेत्र के लहसुन पाठ एरिया में एक पीएमजीएसवाई की सड़क अचानक ही अपने आप फट कर दो हिस्सों में बट गई।

मामला शंकरगढ़ जनपद अंतर्गत लहसुन पाठ के आसनपानी का है जहाँ मुख्य मार्ग में देखते ही देखते दो भागों में फट गया।यह सड़क पीएमजीएसवाई का है घटना के बाद लोगों में कौतूहल का विषय बन गया है। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत लहसुन पाठ पाठ के आसन पानी में पीएमजीएसवाई की सड़क देखते-देखते फट गई तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि यह मुख्य मार्ग की सड़क है जो बीच से फट गई है दरारें इतनी बड़ी है कि इसमें कोई भी समा सकता है यह कुछ दिन पहले फटी है और आज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है इसकी जानकारी मिलने के बाद अधिकारी वहां पहुंचने लगे हैं और इससे लोगों का आवागमन भी लगभग मुश्किल हो गया है सड़क के फटने से वहां कोतुहल सा बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button