बलरामपुररामानुजगंज

धान के अवैध भण्डारण, परिवहन पर प्रशासन सख्त, उड़नदस्ता टीमों द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से 200 बोरी धान जप्त

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

 बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में राजस्व, खाद्य विभाग की टीम लगातार धान के अवैध परिवहन व विक्रय को रोकने के लिए एक के बाद एक कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही जिले के पड़ोसी राज्यों से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन पर लगाम लगाने अस्थाई जांच नाकों की स्थापना की गई है, तथा विकासखण्ड वाड्रफनगर व विकासखण्ड रामचन्द्रपुर में राजस्व, खाद्य  विभाग के टीम ने छापामार की कार्यवाही करते हुए 200 बोरा अवैध धान जप्त किया है।


 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपक कुमार निकुंज के नेतृत्व में राजस्व विभाग के द्वारा ग्राम बंसतपुर निवासी दिनेश गुप्ता के घर पर अवैध रूप से भण्डारित धान होने की सूचना मिलने पर छापामार कार्यवाही के दौरान 140 बोरा धान पाया गया, तथा जांच के दौरान यह पाया गया कि दिनेश गुप्ता के द्वारा स्वयं के खेत में लगे धान की कटाई नहीं की गई है, और अवैध रूप से भण्डारित धान को मण्डी में बेचने हेतु दिनेश गुप्ता ने टोकन भी कटा लिया था, जिस पर राजस्व विभाग द्वारा उक्त अवैध भण्डारित धान को जप्त कर मण्डी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई। इसी प्रकार रामचन्द्रपुर तहसीलदार विष्णु गुप्ता के द्वारा रात्रि गश्त के दौरान ग्राम पंचायत त्रिशुली के समीप पिकअप वाहन में धान का अवैध परिवहन करते हुए त्रिशुली निवासी रामअवतार यादव को पकड़ा, तथा पिकअप से 60 बोरी अवैध धान बरामद करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सनावल के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Back to top button