बलरामपुर

धारदार हथियार दिखाकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे “”पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा सफलता पाई””

बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत धारदार कटारी लेकर ग्रामीणों को डराने-धमकाने वाले आरोपी सुपाड़ी लाल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद आरोपी को आर्म्स एक्ट कि विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

बलरामपुर के चलगली थाना अंतर्गत ग्राम बेलिया में एक युवक शराब के नशे में मदहोश होकर लोहे का धारदार हथियार लेकर ग्रामीणों को डरा-धमका रहा था, पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करते हुए आरोपी सुपाड़ी लाल को गिरफ्तार कर लिया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट कि धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

मुखबिर से मिली पुलिस को सूचना

चलगली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब के नशे में ग्रामीणों को डरा रहा है तभी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button