छत्तीसगढ़बलरामपुर

धीरेंद्र उरमलिया बने पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष…

राजपुर। जिला राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष का निर्वाचन जशपुर जिले से आये प्रवेक्षक प्रवीण तिर्की की उपस्थित में कराया गया जहां राजपुर तहसील के पटवारी धीरेन्द्र कुमार उरमलिया जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए।
       बलरामपुर आडोटोरियम भवन में जिला राजस्व पटवारी संघ के द्वारा जिला अध्यक्ष पद पर 13 मार्च 2022 को निर्वाचन जशपुर जिले से आये प्रवेक्षक प्रवीण तिर्की के उपस्थिति में कराया गया।निर्वाचन कार्य सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक चली।इस प्रक्रिया के पश्चात राजपुर तहसील में पदस्थ पटवारी धीरेन्द्र उरमलिया को बलरामपुर जिला राजस्व पटवारी संघ जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया,राजपुर तहसील के पटवारी धीरेन्द्र उरमलिया के जिला अध्यक्ष बनने से नगरवासियों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button