छत्तीसगढ़राजनीति

नगरीय प्रशासन मंत्री करेंगे अविभाजित सरगुजा जिलों का दौरा,,करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात…

रायपुर।नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सड़क मार्ग से सरगुजा जिले सहित बलरामपुर सूरजपुर जिले में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे 11 अगस्त को 12 बजे रायपुर से बैकुंठपुर के लिए प्रस्थान करेंगे व शाम 5 बजे बैकुंठपुर रात्रि विश्राम करेंगे।12 अगस्त को 10बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा कांग्रेस भवन का अवलोकन एवं जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 11:30 बजे बैकुठपुर से सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 2 बजे से 6 बजे तक सर्किट हाऊस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं से मुलाकात पश्चात शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।13 अगस्त को सूरजपुर से बलरामपुर के लिए 10 बजे प्रस्थान करेंगे एवं 2 बजे से 6 बजे तक सर्किट हाऊस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं मुलाकात करेंगे जिसके बाद शाम 6 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे बलरामपुर से राजपुर होते हुए अधिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 2 बजे से शाम 6 बजे तक सर्किट हाऊस अबिकापुर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात पश्चात शाम 6 बजे से अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button