छत्तीसगढ़बलरामपुर

समाजसेवी अशोक अग्रवाल द्वारा किया जा रहा अखंड भंडारे का आयोजन,,,प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु ग्रहण कर रहे हैं भंडारे का प्रसाद…

राजपुर।नगर सहित पूरे क्षेत्र में समाजसेवी के रूप में पहचान बनाने वाले राजपुर निवासी अशोक अग्रवाल उर्फ कोढ़ी विगत 5 वर्षों से नवरात्रि के अवसर पर राजपुर के गांधी चौक में भंडारे का आयोजन करते चले आए हैं इस वर्ष भी अशोक अग्रवाल नवरात्रि के तृतीया पक्ष से भंडारे का आयोजन प्रारंभ कर दिया है।


      नगर के समाजसेवी अशोक अग्रवाल हमेशा से समाज के सेवा भाव में आगे रहते हैं समाजसेवी अशोक अग्रवाल प्रतिवर्ष नवरात्र के अवसर पर नगर के हृदय स्थल गांधी चौक पर अखंड भंडारे का आयोजन विगत 5 वर्षों से करते चले आ रहे हैं। इस वर्ष भी नवरात्र के तृतीया पक्ष से उन्होंने पूरे दिन अखंड भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण का कार्य कर रहे हैं।इस कार्य मे उनका पूरा परिवार लगे हुए हैं।नवरात्रि के तृतीया से भव्य भंडारे का आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जा रहा है।

नवरात्र के तृतीया पक्ष से प्रारंभ हुए यह अखंड भंडारा दुर्गा नवमी तक आयोजित की जाएगी जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पाएंगे। समाजसेवी अशोक अग्रवाल का मानना है कि धर्म कर्म का काम करने से मन को शांति की अनुभूति होती है साथ ही माता के दरबार में भंडारा कराने से माता का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। जिससे मैं हर वर्ष बढ़-चढ़कर भंडारे का आयोजन कराता हूं। इस भंडारे में लगभग प्रत्येक दिन डेढ़ से दो हजार लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं जिनका प्यार और आशीर्वाद सीधे तौर पर मुझे प्राप्त होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button