बलरामपुर

पी.ई.टी एवं पी.पी.एच.टी. की परीक्षा 22 मई को केन्द्राध्यक्ष एवं आब्जर्वर नियुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन

बलरामपुर जिले में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 22 मई 2022 को पी.ई.टी. एवं पी.पी.एच.टी की प्रवेश परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई है। प्रथम पाली पी.ई.टी. की प्रवेश परीक्षा प्रातः 09.00 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में पी.पी.एच.टी प्रवेश परीक्षा अपरान्ह 02.00 बजे से 05.15 बजे तक शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक बलरामपुर में आयोजित की जायेगी।
उक्त परीक्षा के सफल संचालन हेतु शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में प्रो. नन्दकिशोर सिंह को केन्द्राध्यक्ष एवं श्री आनंद प्रकाश गुप्ता ए.पी.सी शिक्षा विभाग को आब्जर्वर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में प्राचार्य विमल दुबे को केन्द्राध्यक्ष एवं श्री अमर सिंह जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र को आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
उक्त परीक्षा केन्द्र हेतु उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है जिसमें श्री रामप्रकाश जायसवाल जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा को दल प्रभारी एवं श्री मनोहर लाल जायसवाल सहायक परियोजना अधिकारी एवं सुश्री स्टेला खलखो सहायक संचालक पंचायत को सदस्य नियुक्त किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button