छत्तीसगढ़प्रदर्शनबलरामपुर

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेसियों का विरोध,,,मनाया बेरोजगारी दिवस…

राजपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन के अवसर पर राजपुर युवा कांग्रेस द्वारा बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया।कांग्रेस के युवाओं ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के युवाओं से यह वादा किया था कि यदि हमारी सरकार बनती है तो हम प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे,और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बल पर प्रधानमंत्री बने,इसी को लेकर राजपुर युवा कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भारती के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजपुर के सामने नारेबाजी करते हुए,बेरोजगार दिवस मनाया।

इस दौरान संतोष सोनी, पंकज जायसवाल, दीपक मरावी, चंदन चौधरी, संजीव गुप्ता, सुरेश पन्ना, बीरेन्द्र लकड़ा,आकाश भारती, अजीत सोनी, तेजप्रताप सिंह, विशाल जायसवाल, सुरेश यादव एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button