कोरियाछत्तीसगढ़

बस्तर सांसद दीपक बैज का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर पलटवार, कहा प्रधानमंत्री को खुश करने में लगे हैं सिंधिया, पहले कांग्रेस की भाषा बोलते थे अब भाजपा की भाषा बोल रहे

कोरिया। अपने एक दिवसीय दौरे पर आए बस्तर के सांसद दीपक बैज ने एसईसीएल रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पहले कांग्रेस का भाषा बोलते थे अब भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज रायपुर में राहुल गांधी के दो देश वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुवे कहा गया था कि देश का कोई भी व्यक्ति ऐसा बयान नहीं दे सकता। सांसद दीपक बैज ने कहा कि सिधिया की मजबूरी है वह प्रधानमंत्री मोदी को खुश करने के लिए ऐसे बयान दे रहे है

सांसद दीपक बैज का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बस्तर सांसद दीपक बैज का शनिवार को मनेंद्रगढ़ स्थित एसईसीएल लेदरी विश्रामगृह पहुंचे तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया इस मौके पर युवा नेता हफीज मेमन,महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष शोभना वर्मा, एल्डरमैन रोमा चटर्जी, ज्योति मजूमदार, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीता डे, कांग्रेस सेवा दल की जिला अध्यक्ष समीना खातून, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष इंदु सैनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश विश्वकर्मा, ममता रजक, लक्ष्मी दास सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं मनेन्द्रगढ़ प्रथम आगमन पर शहर पहुंचने से पहले झिरिया टोला में प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव हाफिज मेमन के नेतृत्व में भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद दीपक बैज का भव्य स्वागत किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button