छत्तीसगढ़मनेन्द्रगढ़
मामा ने नाबालिक भांजी को बनाया हवस का शिकार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के झगराखांड थाना अंतर्गत एक नाबालिक से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है पीड़िता के रिश्ते में मामा ने नाबालिक को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो पीड़िता अपने परिजन के साथ थाना पहुंचकर लिखित एफआईआर दर्ज कराई. लिखित शिकायत के बाद झगराखांड पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।




