छत्तीसगढ़

बृहस्पति सिंह सिक्किम के सांस्कृतिक मंत्री समदुप लेपचा को दिया छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण

छत्तीसगढ़ में राज्य स्थापना के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेजे गए निमंत्रण को सरगुजा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विधायक बृहस्पति सिंह सिक्किम के सांस्कृतिक मंत्री समदुप लेपचा को दिया.



श्री सिंह सांस्कृतिक मंत्री समदुप लेपचा से मुलाकात कर उन्हें 28 दिसम्बर से 01 नवंबर तक होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ आने का अनुरोध किया. श्री बृहस्पति सिंह सिक्किम के सांस्कृतिक मंत्री समदुप लेपचा से सिक्किम के लोक कलाकरों को नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भेजने का आग्रह किया.

मुलाकात के दौरान श्री बृहस्पति सिंह ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्पराओं की जानकारी दी और कहा कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव से एक दूसरे की संस्कृति और परम्पराओं को जानने का अवसर मिलेगा. श्री बृहस्पति सिंह ने सांस्कृतिक मंत्री समदुप लेपचा को छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button