छत्तीसगढ़बलरामपुर

भाजपा पदाधिकारियों ने मनाई प्रधानमंत्री का जन्मदिन,,,स्वास्थ्य केंद्र भर्ती मरीजो में की फल वितरण…

राजपुर।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के नेताओं ने राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजो को फल वितरण किया।
     देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर जहाँ पूरे देश मे भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कई सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया।इस अवसर पर राजपुर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर वहाँ मरीजों को फल वितरण किया जिसके बाद नगर के हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।


    इस अवसर पर संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल, अनिल तिवारी, सतीश सिंह, संतोष पांडेय, उदय यादव, विनय भगत, राजेश यादव, ओमप्रकाश रजक, रत्नांबर मिश्रा, ऋषभदेव आजाद तिवारी, राजेंद्र सिंह और रजत केशरी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button