बलरामपुर

आखिर गोबर में कौन कर रहा है मिलावट,,,कहाँ हो रहा है धोखा???

राजपुर। गोबर में हो रहा है मिलावट और उसी मिलावटी गोबर को बेचा जा रहा है गोठान में।सुनने में ये बातें थोड़ी अजीब है लेकिन भाजपा ने ये बड़ा आरोप लगाया है और इससे हड़कम्प मच गया है।
           भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और अम्बिकापुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत सिंह सिसोदिया ने ये बड़ा आरोप लगाया है।उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार ने 2 रुपये में गोबर खरीदी की शुरुआत की है और कुछ जो होशियार लोग हैं वो गोबर में मिलावट कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि गोबर बेचकर ज्यादा पैसा कमाने की लालच में लोग गोबर में काली मिट्टी और रेत मिला रहे हैं और फिर उसे बोरी में बन्द करके बेच रहे हैं।भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि इसी मिलावटी गोबर को खाद बनाकर किसानों को जैविक खाद कहकर दिया जा रहा है जो किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है।

तो क्या अब गोबर की भी होगी जांच:- भाजपा के इस सनसनीखेज आरोप के बाद क्या अब गोबर की जांच होगी यह सवाल उठने लगा है लेकिन आखिर गोबर की जांच कौन करेगा और कैसे होगी मिलावटी गोबर की जांच यह तो खैर देखने वाली बात होगी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button