कोरियाछत्तीसगढ़

भाजपा युवा मोर्चा और कन्या शक्ति की सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को बांधी रक्षासूत्र, उपहार में मांगा सभी महिलओं की संरक्षण, बालिकाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म की घटना को रोकने किया आग्रह…

कोरिया। भाजपा युवा मोर्चा एवं कन्या शक्ति के महिला सदस्यों द्वारा थाना मनेन्द्रगढ़ में राखी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने पुलिस अधिकारी और जवानों को राखी बांधी। इस पर पुलिसकर्मियों ने राखी बंधाकर सुरक्षा का वादा किया। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के साथ कन्या शक्ति के सदस्यों ने थाना प्रभारी सचिन सिंह के साथ थाना के समस्त पुलिसकर्मियों के राखी बांधी तथा मुंह मीठा कराया।

इस दौरान अधिकारियों पुलिस के जवानों ने महिलाओं को उपहार देकर सुरक्षा का भरोसा दिया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा की जिला मंत्री कोमल पटेल ने कहा कि वर्तमान समय मे महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध काफी वारदात हो रहे हैं. इसे देखते हुवे आज हम सभी पुलिस के भैया लोग को रक्षासूत्र बांधकर सभी महिलाओं,बहनों की रक्षा एवं छत्तीसगढ़ में हो रहे बालिकाओं के साथ दुष्कर्म को लेकर सभी बहनों बहनों के संरक्षण एवं अपराध कम करने के लिए उपहार मांगा गया है। इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री कोमल पटेल , कन्या शक्ति की निधि मित्तल , साक्षी देवांगन, रोशनी पांडे,अन्य सदस्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button