छत्तीसगढ़बलरामपुर

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सहित अन्य पदाधिकारियों ने की धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण,,,सुनी किसानों की समस्याएं…

राजपुर। बुधवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, जिला मंत्री संजय सिंह एवं विनय भगत के नेतृत्व में धान खरीदी केंद्र राजपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


       इस दौरान धान खरीदी केंद्र में किसानों ने बताया कि पूर्व में किसानों को 40 क्विंटल से अधिक मात्रा का धान का टोकन जारी किया गया था परन्तु अब जारी टोकन के अनुसार धान खरीदी नहीं किया जा रहा है जिससे किसानो को धान बेचने मे बहुत परेशानी हो रही है। इस संबंध में उन्होंने जब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर से बात किया और किसानों की समस्या रखी जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों को धान के लिए जो टोकन जारी किए गए हैं, उनसे टोकन के अनुसार पूरी मात्रा का धान एक बार मे ही खरीदी की जाएगी किसी तरह की कोई काट छांट नहीं होगी। इस दौरान धान खरीदी केंद्र में रामेश्वर तिवारी, मुरारी यादव, रामधनी रजक, संतोष पांडेय, बीरबल राम, रामबिलास राम, कृष्णा साहू, बिरझन राम, बनारसी राम सहित कई अन्य किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button