कोरियाछत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ में प्रसिद्ध श्री फलाहारी बाबा हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन का हुआ शुभारंभ,मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा,जगह-जगह हुआ शोभा यात्रा का स्वागत

कोरिया। मनेंद्रगढ़ में प्रसिद्ध श्री फलाहारी बाबा हनुमान मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन का शुभारंभ हुआ ! आयोजन के दौरान भव्य कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा सुबह 8 बजे श्री विजय हनुमान टेकरी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरते हुये नगर के राम मंदिर पहुंची, इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया !

आज कलश यात्रा में 108 कलश लेकर महिलाएं श्री राम मंदिर पहुंची यहां श्री रघुनाथ जी का विशेष पूजन किया गया ग्रामसभा यात्रा श्री विजय हनुमान टेकरी पहुंची ! शोभा यात्रा के समापन के उपरांत प्रतिदिन श्री राम कथा का आयोजन भी यज्ञ स्थल पर होगा इसके साथ ही साथ श्री लड्डू गोपाल की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी यज्ञ स्थल पर आयोजित होगा आयोजन को लेकर श्री विजय हनुमान टेकरी से जुड़े श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है आयोजन को लेकर शहर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव का वातावरण बना हुआ है ! जिसमें लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button