महाविद्यालय में साइबर क्राइम पर पुलिस विभाग की बचाव एवं फ्रॉड पर कार्यशाला

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में साइबर सेल बलरामपुर द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 19.09.2022 को शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में साइबर सेल बलरामपुर प्रभारी निरीक्षक रमाकांत साहू द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड एवं साइबर क्राईम के तरीकों की विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय भी बताये गये है। यदि ऐसी कोई घटना जाने-अनजाने में किसी भी व्यक्ति के साथ घटित हो जाती हैं ।

तो उस व्यक्ति को अपना अगला कदम क्या लेना चाहिए, इसके साथ ही उस व्यक्ति को स्वयं द्वारा https://cybercrime.gov.in के पोर्टल ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने व Helpline Toll Free Number – 1930 पर कॉल कर ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराने हेतु जानकारी दी गई है। और यदि किसी व्यक्ति द्वारा साइवर अपराध से संबंधित कोई भी घटना घटित करता है तो वह

IT ACT 2000 के अन्तर्गत दंडित किया जावेगा की जानकारी भी दी गई है।
उक्त कार्यक्रम संपन्न करने में शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य नन्द कुमार देवांगन एवं प्रो. नन्द किशोर सिंह, ओमशरण शर्मा, योगेश कुमार राठौर, लक्ष्मीदास मानिकपुरी, शैलेष कन्नौजिया, अनिल पाल तथा साइबर सेल बलरामपुर प्रभारी निरीक्षक श्री रमाकांत साहू व आरक्षक राजकिशोर पैकरा, मंगल सिंह जंघेल, प्रदीप कुमार साना, अमरेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।


