बलरामपुररामानुजगंज

सभापति राजेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस उपलक्ष में बुजुर्गों के पांव धोकर उन्हें सम्मानित कर  सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिन के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर रामानुजगंज में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत आज ग्राम कमलपुर में जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव के नेतृत्व में बुजुर्गों का पैर धोकर एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया बुजुर्ग महिलाओं को पर धोकर साड़ी देकर सम्मानित किया वहीं क्षेत्र के 12 टीम फुटबॉल युवाओं के खिलाड़ियों को ड्रेस देकर सम्मानित किया गया ।

भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि देश के प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जिस प्रकार 24 घंटे देश की सेवा की जा रही है उसी की प्रेरणा लेकर हम लोगो के द्वारा भी उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में विविध कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के रूप में कर रहे हैं वहीं जिला पंचायत सदस्य सहकारिता एवं उद्योग स्थाई सभापति राजेश यादव ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है हम सब को गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी देश के मान सम्मान एवं स्वाभिमान को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button