छत्तीसगढ़बलरामपुर

माँगे पूरी होने पर जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने मनाई खुशियाँ,,,मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद…

राजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया द्वारा विगत दिनों बजट सत्र के दौरान प्रदेशभर के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली एवं जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा करने के बाद राजपुर के गेउर हरीतिमा में कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम आयोजन कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।
      छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बहुप्रतीक्षित मांग को होली के पहले घोषणा कर कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है प्रदेश के मुखिया ने अपने चौथे कार्यकाल के बजट इसे लेकर पूरा कर दिया है। कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की इस मांग के पूरा होने के बाद कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। शासकीय कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं इसी तारतम्य में राजपुर विकासखंड के आसपास के क्षेत्रों के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर के गेउर हरीतिमा पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


      गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए वर्ष 2004 के बाद सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है एवं जिला पंचायत स्तर के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित जिला पंचायत सदस्य एवं विकासखंड स्तर के जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यों के मानदेय सहित स्वेच्छा निधि में भी बढ़ोतरी कर दी है।
      कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम विजय सिंह कैलाश पोया विकास पटेल चंद्र यादव बिहारी यादव पारसनाथ देवनाथ कुजुर तेज कुमार सरोज टेकाम मंगल सिंह जीतन राम बागेश्वर कुजूर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कर्मचारीगण भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button