छत्तीसगढ़बलरामपुर

कोटवारों ने अपने मानदेय बढ़ाने की रखी माँग,,,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मरकाम को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। विकास खंड के अंर्तगत आने वाले कोटवारों ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम से मुलाकात कर अपने मानदेय बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा है।
    कोटवारों ने अपने दिए ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान में कोटवारों की मानदेय 4500 रुपये प्रतिमाह मिलता है जो कि अत्यंत कम है।इस महँगाई के दौर में इतने कम मानदेय में जीवन यापन करना काफी कठिन है।उन्होंने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभात बेला मरकाम से निवेदन किया है कि सभी कोटवारों की मानदेय बढ़ाते हुए 12000 रुपये दिया जाए जिससे वे अपना व अपने परिवार का जीवन यापन अच्छे से कर सकें।
    ज्ञापन सौंपने के दौरान कोटवार संघ के अध्यक्ष अमर साय सचिव रामवृक्ष रंगवती बिलासो बाई सोमारी बिगन राम राजू पिला दास शिवप्रसाद समल राम रिका मिथलेश संजू दास जगत दास भोला राम फरो राम जयनाथ दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button