पत्रकारों से बदसलूकी करने वाले EE मोहन राम भगत का तबादला, विजय कुमार भारती बने प्रभारी

पत्रकारों से अभद्रता करने वाले PWD के EE मोहन राम भगत का तबादला, विजय कुमार भारती बने प्रभारी
बलरामपुर/रामानुजगंज।
रामानुजगंज लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता (EE) मोहन राम भगत का तबादला आखिरकार राज्य शासन ने कर दिया है। पत्रकारों से अभद्रता और हाथापाई के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि विरोध-प्रदर्शन और शिकायतों के दबाव में सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी। अब रामानुजगंज संभाग की जिम्मेदारी विजय कुमार भारती को दी गई है।
नए प्रभारी EE की जिम्मेदारी
राज्य शासन ने आदेश जारी कर बताया है कि विजय कुमार भारती, सहायक अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग उपसंभाग वैकुण्ठपुर को रामानुजगंज संभाग का प्रभारी कार्यपालन अभियंता नियुक्त किया गया है। वे तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करेंगे।
विवाद की जड़
पूरा मामला छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार के तहत आयोजित समस्या समाधान शिविर से जुड़ा है।
कार्यक्रम के दौरान एक प्रतिनिधि ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। इस पर EE मोहन राम भगत बिना जवाब दिए कार्यक्रम से बाहर जाने लगे।
कवरेज कर रहे पत्रकारों ने जब वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की, तो वे भड़क गए और एक पत्रकार का मोबाइल छीनकर पटक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पत्रकारों का विरोध
घटना के बाद प्रेस क्लब पत्रकार कल्याण संघ ने कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक संबंधित EE पर कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
लगातार दबाव और विरोध के बाद अंततः शासन ने मोहन राम भगत को रामानुजगंज से हटा दिया।
। तबादले का आदेश
आदेश के मुताबिक, मोहन राम भगत को तत्काल प्रभाव से सरगुजा परिक्षेत्र, अंबिकापुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं, रामानुजगंज में अब प्रभारी EE के रूप में विजय कुमार भारती जिम्मेदारी संभालेंगे।
“क्या यही है सुशासन? रामानुजगंज में PWD अधिकारी की बदसलूकी कैमरे में कैद”
संबंधित खबर
रामानुजगंज में पत्रकार से दुर्व्यवहार की घटना तूल पकड़ने लगी, पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन – चेतावनी: कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रशासनिक कार्यक्रमों का बहिष्कार
संबंधित खबर
भाजपा कार्यकर्ताओं को अपमान, पत्रकारों पर हमला — फिर भी अफसर सुरक्षित क्यों?
संबंधित खबर



