छत्तीसगढ़बलरामपुर

मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद रेत माफियाओं पर हुई कार्यवाही,,,रेत परिवहन करते पाँच ट्रैक्टर जप्त…

राजपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों रेत माफियाओं पर लगाम कसने हेतु सभी कलेक्टरों,पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया था जिसके बाद लगातार प्रशासन द्वारा अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
     मुख्यमंत्री के कड़े दिशा निर्देश के बाद अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर पुलिस प्रशासन व खनिज विभाग द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।इस तारतम्य में राजपुर पुलिस ने भी अवैध रेत उत्खनन मामले में गोपालपुर से अवैध रेत परिवहन में 5 ट्रैक्टर को जब्त कर कार्यवाही की गई है।जब्त की गई ट्रैक्टर सुखलाल,मंजन दास,विष्णु नागेश,सोमार साय व मुकेश सोनी की बताई जा रही है।सभी ट्रैक्टर मालिक डूमरडीह धौरपुर के है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button