News Desk। किसान विरोधी कानून बढ़ती महंगाई पेगासस जासूसी कांड के विरोध में राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा सांसद घेराव कार्यक्रम किया गया जिसमें सरगुजा संभाग के युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सरगुजा राजकुमार व जिला पंचायत सदस्य आदि बाबा के नेतृत्व में कार्यक्रम में शामिल होकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून बढ़ती हुई महंगाई एवं पेगासस जासूसी कांड को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवा कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लाक मुख्यालयों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर द्वारा दिल्ली स्थित संसद का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव व सरगुजा संभाग प्रभारी अनुपम फिलिप, सरगुजा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, बलरामपुर जिला अध्यक्ष मुजस्सम नजर, सूरजपुर जिला अध्यक्ष ज़फर हैदर,जशपुर जिला अध्यक्ष रवि शर्मा, कोरिया जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, सामरी विधानसभा अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रदेश सहसचिव पूर्णिमा सेमरिया, एनएसयूआई सरगुजा जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल, पार्षद सतीश बारी, ग्रामीण सरगुजा युवा कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम राजवाड़े, लुण्ड्रा विधानसभा अध्यक्ष गंगा राम, बृजेश मिश्रा, संतोष सोनी, रवि सोनी, राहुल भारती, रूपेश यादव,उपाध्याय, दयासागर सिंह, संतोष दास, पंकज जायसवाल, आकाश भारती, अर्जुन यादव, अभय तिवारी, सूरज यादव, आशीष जायसवाल, विक्कल झा, प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष रामदेव जगते, सदाम खान, मिथलेश गुप्ता, शलमान खान, देवरूप यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।





