छत्तीसगढ़देशबलरामपुरराजनीति

युवा कांग्रेसियों के संघर्ष का परिणाम भविष्य में दिखेगा,,,सुनील सिंह…

राजपुर। बलरामपुर जिला युवा कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर के नेतृत्व में देश मे बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना काल मे हुए आकाल मृत्यु प्राप्त के परिजनो को मुआवजा तथा पेगासस जासूसी कांड को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एन श्रीनिवास जी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद घेराव किया।
      जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा युवाओं ने दिल्ली के सड़कों पर संघर्ष किया है और संघर्ष के परिणाम आने वाले दिनों में दिखेंगे।बलरामपुर जिला युवा कांग्रेस के युवा साथियों ने सांसद घेराव कार्यक्रम में अपनी उपस्तिथि दर्ज करायी, परन्तु दिल्ली पुलिस ने बलरामपुर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सांसद घेराव से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।


        इस दौरान युकां जिला अध्यक्ष मुजस्सम नजर, युकां प्रदेश सचिव पूर्णिमा सेमरिया, युकां सामरी विधानसभा अध्यक्ष नीरज तिवारी, युकां प्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष रामदेव जगते, सद्दाम खान, रवि सोनी, संतोष सोनी, बृजेश मिश्रा, मिथलेश गुप्ता,  देवरूप यादव, सलमान खान,इमरोज,आकाश भारती व अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button