क्राइमबलरामपुर

रामानुजगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को झारखंड के रंका थाना से गिरफ्तार किया है रामानुजगंज थाना के एसआई धीरेंद्र बंजारे ने बताया कि आरोपी के द्वारा रामानुजगंज थाना अंतर्गत निवासी नाबालिक लड़की के साथ आरोपी राजेश रवि के द्वारा 2020 से शादी का झांसा देकर

नाबालिग से शारीरिक संबंध स्थापित कर रहा था। जिस पर कई बार नाबालिग के द्वारा आरोपी से शादी करने की बात कही गई लेकिन आरोपी उसे टालमटोल करता रहा इस टालमटोल के बीच भी जब लड़की ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जिस पर नाबालिक लड़की के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज के पश्चात पुलिस ने आरोपी को रंका थाना के बेलवाडामर से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिस पर आरोपी के द्वारा नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया गया जहां पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button