छत्तीसगढ़बलरामपुर

रामानुजगंज विधायक का एक और ऑडियो हुआ वायरल,,, जिला शिक्षा अधिकारी को धमकाते हुए स्थानांतरण की बात कह रहे हैं…

रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह हमेशा अपनी बातों को लेकर  सुर्खियों में रहते हैं ।इस ऑडियो के पूर्व भी जनपद पंचायत सीईओ का ऑडियो जमकर वायरल हुआ था इसके बाद पुनः एक ऑडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है।इस वायरल ऑडियो में दावा किया गया है कि उनके और बलरामपुर जिले के शिक्षा अधिकारी बी एक्का के बिच एबीईओ के स्थानांतरण को लेकर धमकाते नजर आ रहे हैं।
    विधायक बृहस्पति सिंह ऑडियो में जिला शिक्षा अधिकारी पर ट्रांसफर को लेकर दबाव बनाया जा रहा है, जिसमें शिक्षा अधिकारी के द्वारा एबीईओ पर किसी भी प्रकार की शिकायत ना होने की बात बताया जा रहा है।
     सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में क्षेत्रीय विधायक झल्लाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को डांट रहे हैं, और उनके खिलाफ नोटशीट बनाने की धमकी दे रहे हैं,और उन्हें जिले से हटाने की बात कर रहे हैं। वही बताया यह भी जा रहा है कि यह ऑडियो लगभग 15 से 20 दिन पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे जमकर वायरल किया जा रहा है।
      इस ऑडियो की पुष्टि के लिए khabar30.in  की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी से बात की, तो उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक के द्वारा एबीओ का स्थानांतरण करने की बात कही जा रही थी. हालांकि उसके खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत मेरे तक नहीं आई थी, लेकिन मुख्यमंत्री के पत्र के बाद उक्त एबीओ का स्थानांतरण कर दिया गया है।हालांकि khabar30.in इस कथित वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button