बलरामपुरशंकरगढ़

विकासखण्ड शंकरगढ़ के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम स्कूल एवं कन्या छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षणविद्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

ANAND MISHRA OFFICIAL PRESENTS

बलरामपुर कलेक्टर कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव ने विकासखण्ड शंकरगढ़ के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूल में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष, बॉयोलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री लैब तथा लाईब्रेरी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। साथ ही स्कूल के रंग-रोगन कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने विद्यालय के सभी अध्यापन कक्ष में ग्रीन ब्लैक बोर्ड लगाने तथा कक्ष को महापुरूषों के नाम से रखने व परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।


कलेक्टर ने प्री एवं पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का किया निरीक्षण
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्री/पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास शंकरगढ़ में छात्राओं के शयन कक्ष, रसोई घर व परिसर का आकस्मिक निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास अधिक्षिकाओं से छात्राओं को मीनू के अनुरूप भोजन देने, परिसर की साफ-सफाई रखने तथा छात्रावास भवन की पोताई कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने छात्रावास के छात्राओं से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई व छात्रावास में दी जा रही सुविधा के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से स्वामी विवेकानन्द के बारे में पूछा। छात्रों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने छात्रावास अधिक्षिकाओं से छात्राओं को सामान्य ज्ञान की भी जानकारी देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवेश पैंकरा, जिला शिक्षा अधिकारी के.एल.महिलांगे, सहायक आयुक्त आदिवासी आर.के.शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button