बलरामपुर

विधायक पर हमले की क्या है सच्चाई,,, पढ़िए पूरी खबर,,,

अम्बिकापुर।बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमला हुआ है इस हमले में अच्छी बात यह है कि विधायक पूरी तरह सुरक्षित है और जिस गाड़ी में हमला हुआ है विधायक उस गाड़ी में नहीं थे।
एक निजी न्यूज चैनल के लाइव कार्यक्रम में विधायक बृहस्पत सिंह शामिल होने के लिए काफी तेजी से अंबिकापुर जा रहे थे और क्योंकि समय कम था इसलिए उन्होंने अपने फॉलो गाड़ी को पीछे छोड़ दिया था और अंबिकापुर के रेस्ट हाउस में वह पहुंच गए थे लेकिन पीछे जो उनका काफिला था वो आ रहा था और बंगाली चौक के पास एक चार पहिया वाहन ने सामने से रोककर गाड़ी में तोड़फोड़ की इस गाड़ी में विधायक बृहस्पत सिंह के चार पीएसओ एक कैमरामैन और एक चालक था। हमलावरों ने गाड़ी से उतर कर विधायक के काफिले के गाड़ी को रोका और ड्राइवर को नीचे उतारकर चाभी छीन ली इस दौरान हमलावरों ने गाड़ी में काफी तोड़फोड़ की और गाली गलौज भी की।
विधायक बृहस्पत सिंह के पीए अमित मांझी से जब हमारी बात हुई तो उन्होंने बताया कि न्यूज़ चैनल के लाइव कार्यक्रम के बाद उन्हें इसके बारे में बताया गया और उन्होंने तत्काल कोतवाली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि हमला करने वाले कांग्रेसी ही हैं और वह कांग्रेस के एक मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं फिलहाल अंबिकापुर पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button