कुसमीबलरामपुररामानुजगंज

श्रमिक पंजीकरण की आड़ पर अनाफ-सनाफ अवैध वसूली

अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण करने के सरकारी आदेश के तहत विगत दिनों जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत करकल्ली में श्रम विभाग बलरामपुर के तत्वावधान में सैकड़ों श्रमिकों का श्रम पंजीकरण किया गया।इस पंजीकरण की आड़ पर अनाफ-सनाफ अवैध वसूली किये जाने की शिकायत सामने आई हैं इस ओर संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से अवैध वसूली के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से की हैं।
इस मामलें की जानकारी देते हुवे ग्राम पंचायत करकल्ली के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पंजीकरण किए जाने की जानकारी देते हुए गांव की सरपंच के यहां पंजीयन फार्म भरने आने को कहा गया जहां पर जाकर सैकड़ों लोगों ने पंजीयन फार्म भरा तथा फार्म भरने के साथ-साथ पचास-पचास रुपये फार्म भरने पहुचे एक एनजीओ कार्यकर्ता को दी गई। इस बीच ग्रामीणों ने पैसा वसूली को लेकर जोरदार हंगामा भी किया लेकिन ग्रामीणों को टाल-मटोल कर उन्हें राशि देना उचित बताकर मामला शांत कराया दिया गया।इस अवैध वसूली से शासकीय योजनाओं से जुड़ने तथा लाभ दिलाने के नामपर गरीब ग्रामीणों का जेब काटकर जमकर काली कमाई की जा रही हैं।

पंजीयन कराने आए श्रमिक


खुलेआम श्रमिकों का आवेदन पत्र भरने श्रमिकों के पंजीयन के नाम पर अवैधानिक रूप से रुपए वसूलने का मामला उजागर होने के बाद उक्त क्रियाकलाप का वीडियो कई अधिकारियों तक पहुँची हैं इसके बाद भी गरीबों की जेब काट कर वसूली का खेल निरंतर जारी हैं तथा पंजीयन कराने वालों को पचास-पचास रुपए लेकर किसी प्रकार की रसीद भी नहीं दिया जा रहा हैं। साथ ही साथ आवेदन पत्र भरने की फीस बता कर श्रमिकों को टरका कर हजारों रुपये की अवैध वसूली अब-तक की गई हैं।
इस मामलें में बलरामपुर – रामानुजगंज श्रम विभाग के पदाधिकारी नितेश विश्वकर्मा रुपये वसूली पर स्पष्ट जवाब न देकर कहा कि वीएलई श्रम विभाग से पंजीयन के लिए ऑथराइज्ड हैं। इसके लिए उनका 30-40-50 जो भी शुल्क हैं लगता हैं। अभी एक व्यवस्था किया गया हैं जैसे कोई श्रमिक हैं वह अपना पंजीयन करना चाहता हैं तो वह या तो स्वंय जाकर करा लें या फिर कई जगहों पर हमने व्यवस्था दिया हुवा हैं।

घर पर चस्पा दस्तवेज के साथ शुल्क

आपसी सहमती से जो लोग चाहते हैं वो लोग वीएलई के माध्यम से पंजीकरण करा लें। अगले सवाल पर नितेश विश्कर्मा ने कहा श्रम विभाग में डायरेक्ट जिनका पंजीयन होगा उसकी निःशुल्क व्यवस्था हैं। जिला में एक ही कार्यालय हैं हमारा। इसलिए कुसमी, वाड्रफनगर, शंकरगढ़ हैं यहां पर नजदीकी वीएलई च्वाईस सेंटर जाकर आवेदन करके पंजीयन करा सकते हैं।वहीं रुपये लिए जाने के बारे में मध्यता मूलक नहीं हैं ये व्यवस्था कहते हुवे कहा कि जो सहमत हैं वो करा लें बाकी जब व्यवस्था बनेगी पंजीयन किया जाएगा। शासन की व्यवस्था हैं कि किसी नजदीकी च्वाईस सेंटर में गाँव मे रहने वाले लोगों का स्वेच्छा से उपस्थित होकर ऑनलाइन पंजीयन हो जाए। अंततः उन्होंने कहा हालाँकि कई बाते सामने आने के बाद एक तरह से मैंने कुसमी में ऑपरेशन बंद करा दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button