बलरामपुर

संसदीय सचिव ने फुटबॉल को जब मारी लात, तो देखते रह गए लोग…

राजपुर– सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज को अक्सर आपने या तो ग्रामीण इलाकों में देखा होगा या फिर किसी की समस्याओं को तत्काल निराकरण करते हुए देखा होगा लेकिन आज की जो तस्वीर है वह सबसे अलग है दरअसल चिंतामणि महाराज ग्राम पंचायत बासेन में फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे हुए थे इस दौरान उन्होंने फुटबॉल को ऐसा किक मारा कि सभी देखते रह गए।

ग्रामीण क्षेत्रों से संबंध रखने वाले संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की उम्र 50 से भी अधिक है लेकिन उनके अंदर का खिलाड़ी आज जाग उठा फुटबॉल शुभारंभ के अवसर पर पहली किक उन्होंने ही लगाई और फुटबॉल काफी दूर तक गया। उनकी किक बड़ी ही तेज थी जिसका अंदाजा किसी ने भी नहीं लगाया था तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि फुटबॉल पर किक कितना जोरदार लगा।
इस दौरान वहां पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल सुरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button