बलरामपुर

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क, विरोध करने सड़क पर उतरे दो जिले के लोग…

बलरामपुर न्यूज़ डेस्क -जिले के बरियो मंडल के ग्राम ककना से सिधमा अखोरा कल्याणपुर पहुंच मार्ग जो बलरामपुर जिले से सूरजपुर को जोड़ती हैं जो बेहद जर्जर हो चुकी है, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल बरियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सूरजपुर के कार्यकर्ताओं से संयुक्त रुप से कल्याणपुर चौक में चक्का जाम कर कांग्रेस की भूपेश सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया है।

जिसमें बरियों भाजपा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल जयसवाल के अगुवाई में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रूबी महंत, महामंत्री पवित्री दास,एनजीओ प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक अनिल जायसवाल, मंडल मंत्री ललिता भूईया,जय सिंह ,मिल साय, बरसिह ,कृष्णा ,बुधाराम व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button